HomeSex Problem Solution And Tipsवर्जिनिटी या कौमार्य को लेकर आम भ्रांतियाँ और सच्चाई

वर्जिनिटी या कौमार्य को लेकर आम भ्रांतियाँ और सच्चाई

आज की इस पोस्ट के अंदर हम वर्जिन लड़कियों की वर्जिनिटी या कौमार्य को लेकर जो आम भ्रांतियाँ हैं उसके बारे में बात करेंगे और फिर सच्चाई जानेंगे. दोस्तों वर्जिनिटी को लेकर हमारे समाज में कई गलतफहमियां और भ्रम हैं। खासकर, महिलाओं की वर्जिनिटी को लेकर बहुत से सवाल उठते हैं। “क्या पहली रात अर्थात सुहागरात पर सेक्स करने के दौरान योनी से ब्लीडिंग न निकलने का मतलब है कि लड़की वर्जिन नहीं है और उसका कौमार्य पहले से ही भंग हो चूका है अर्थात वो पहले भी किसी के साथ शारीरिक संबंध बना चुकी है?” या “क्या मास्टरबेशन से वर्जिनिटी टूट जाती है?” जैसे सवाल अकसर सुनने में आते हैं। इस ब्लॉग में हम इन सभी मिथकों का पर्दाफाश करेंगे और वर्जिनिटी के वास्तविक वैज्ञानिक पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

लड़कियों की वर्जिनिटी या कौमार्य को लेकर आम भ्रांतियाँ और सच्चाई
वर्जिन लड़कियों की वर्जिनिटी या कौमार्य को लेकर आम भ्रांतियाँ और सच्चाई

वर्जिनिटी का समाजिक महत्व और गलतफहमियां

बहुत से लोग वर्जिनिटी को महिला की यौन शुद्धता से जोड़ते हैं और पहली रात की ब्लीडिंग को इसका प्रमाण मानते हैं। यह धारणा बहुत पुरानी है और इसे कई समाजों में सम्मान का प्रतीक माना गया है। हाइमन नामक पतला झिल्लीदार हिस्सा, जो महिलों की योनि के प्रवेश द्वार पर होता है, जब फटता है तो उससे ब्लीडिंग होती है। यह सोच कि हाइमन का फटना ही वर्जिनिटी का प्रमाण है, पूरी तरह गलत है।

हाइमन और वर्जिनिटी

हाइमन एक पतला मांस का टिशू होता है, जो वर्जिन लड़कियों की योनि के ऊपर होता है जिसे कौमार्य की सील भी बोलते हैं। कई लोगों का मानना है कि हाइमन का टूटना अर्थात वर्जिन लड़की की सील टूटने को वर्जिनिटी के खत्म होने का संकेत है। लेकिन यह धारणा पूरी तरह से गलत है। कई महिलाएं बिना किसी यौन संबंध के भी हाइमन के साथ होती हैं।

हाइमन का टूटना: वास्तविकता

हाइमन का टूटना केवल सेक्स से नहीं होता। कई अन्य कारणों से भी हाइमन टूट सकता है:

  1. साइकिल चलाना या घुड़सवारी
  2. मास्टरबेशन (हस्तमैथुन) या फिंगरिंग
  3. स्कूटर या बाइक पर बैठने से
  4. एक्सरसाइज या कोई और फिजिकल एक्टिविटी

कई लड़कियों में जन्म से ही हाइमन नहीं होता, जबकि कुछ लड़कियों में यह बेहद लचीला होता है और पहली रात में भी नहीं टूटता। ऐसे में, हाइमन के टूटने या न टूटने को वर्जिनिटी का प्रमाण नहीं माना जा सकता।

क्या मास्टरबेशन (हस्तमैथुन) करने से लड़कियों की वर्जिनिटी टूटती है?

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होता है कि मास्टरबेशन अर्थात हस्तमैथुन करने से लड़की की वर्जिनिटी टूट जाती है। इसका उत्तर है: नहीं। यदि मास्टरबेशन के दौरान किसी वस्तु जैसे केले, खीरे या डिल्डो को वर्जिन लड़की की योनी के अंदर डाला जाए, तो हो सकता है कि हाइमन फट जाए और कौमार्य की सील टूट जाये, लेकिन यह वर्जिनिटी खोने का संकेत नहीं है। मास्टरबेशन पूरी तरह से प्राकृतिक और सामान्य प्रक्रिया है और इससे वर्जिनिटी पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

मेंस्ट्रुअल कप या मासिक धर्म कप और वर्जिनिटी

बहुत सी लड़कियों के मन में यह डर होता है कि अगर वो मासिक धर्म के दौरान मेंस्ट्रुअल कप अर्थात मासिक धर्म कप का इस्तेमाल करेंगी, तो उनकी वर्जिनिटी वाली झिल्ली टूट जाएगी और उनका कौमार्य भंग हो जायगा। यह एक मिथक है की मासिक धर्म के दौरान मेंस्ट्रुअल कप प्रयोग करने से वर्जिन लड़की की वर्जिनिटी टूट जाएगी और उनका कौमार्य घनग हो जायगा। मेंस्ट्रुअल कप मासिक धर्म के दौरान योनि के अंदर खून को इकट्ठा करने के लिए इस्तेमाल होता है और इसका हाइमन झिल्ली से कोई संबंध नहीं है।

किसी लड़की की वर्जिनिटी का पता कैसे लगाया जा सकता है?

यह एक बहुत महत्वपूर्ण सवाल है, जिसका सही उत्तर है: किसी लड़की की वर्जिनिटी पता लगाने का कोई भी सटीक तरीका नहीं है। वर्जिनिटी का पता तभी लगाया जा सकता है जब एक लड़की खुद यह बात बताए की उसने कभी किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं या नहीं। हाइमन के आधार पर वर्जिनिटी का पता नहीं लगाया जा सकता, और यह कोई प्रमाण नहीं है कि कोई महिला सेक्सुअली एक्टिव रही है या नहीं। इसके अलावा, वर्जिनिटी और शारीरिक संबंधों के बारे में किसी भी प्रकार का निर्णय लेना केवल व्यक्ति की अपनी निजी बात होनी चाहिए।

लड़की की शादी और उसकी योनी की वर्जिनिटी

यदि आप अपने सेक्स पार्टनर से सच्चा प्यार करते हैं, तो यह महत्वपूर्ण है कि आप उनकी शारीरिक स्थिति के बजाय उनके दिल और व्यक्तित्व पर ध्यान दें। वर्जिनिटी किसी लड़की की योग्यता या शुद्धता का प्रमाण नहीं है। अगर आपका सेक्स पार्टनर आपके प्रति ईमानदार और समर्पित है, तो यही चीजें एक मजबूत और खुशहाल रिश्ते के लिए जरूरी हैं।

निष्कर्ष

लड़कियों की वर्जिनिटी को लेकर समाज में कई गलतफहमियां और मिथक हैं, जिन्हें हमें अब दूर करना चाहिए। किसी भी महिला की वर्जिनिटी या कौमार्य को उसकी शुद्धता या सम्मान से जोड़ना गलत है। हाइमन का टूटना या न टूटना वर्जिनिटी का प्रमाण नहीं है और मास्टरबेशन (हस्तमैथुन) या फिंगरिंग जैसी सामान्य यौन गतिविधियों से वर्जिनिटी या कौमार्य पर कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि रिश्तों में सच्चा प्यार, ईमानदारी और सम्मान हो, न कि वर्जिनिटी जैसे पुराने और गलत विचारों पर आधारित सोच।

RELATED ARTICLES

You Must Watch